Friday, July 17, 2026
Home क्राइम फर्जी बनकर ठगी कर रहा था पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, देहरादून...

फर्जी बनकर ठगी कर रहा था पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, देहरादून पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अधिकारी तथा केंद्रीय एजेंसियों से जुड़ा वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और उनसे आर्थिक लाभ हासिल करने की कोशिश करता था।

पुलिस के अनुसार, यशोवर्धन के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों, छात्रों और अन्य लोगों के बीच प्रभावशाली छवि बनाता था। इस दौरान उसने कथित तौर पर कई लोगों से पैसे भी लिए और सरकारी पद व विशेष सुविधाएं दिलाने का झांसा दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफल नहीं हो सका था। इसके बावजूद वह फर्जी दस्तावेजों और प्रभावशाली परिचय का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करता रहा। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर देहरादून लाया है और मामले में पूछताछ जारी है।

इस मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और धोखाधड़ी का नेटवर्क कितना बड़ा है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

चैंपियन के बेटे के साथ हुआ था विवाद

पिछले साल राजधानी देहरादून की राजपुर रोड में ओवरटेक को लेकर आर यशोवर्धन का विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह से विवाद हुआ था। तब भी यशोवर्धन ने खुद को केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बताते हुए मारपीट की शिकायत की थी। उस समय यशोवर्धन पीड़ित थे जबकि अब वो खुद आरोपी हैं, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरणः कर्मचारी निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, शासन ने शुरू कराई उच्चस्तरीय जांच

देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से कथित छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई का दायरा अब और बढ़ गया है। विभागीय जांच के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

फर्जी बनकर ठगी कर रहा था पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, देहरादून पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

Recent Comments