Saturday, August 1, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट...

वनडे विश्व कप 2023- भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली।  विश्व कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। उस मैच में भी वह सिर्फ तीन गेंद फेंक सके थे। इसके बाद पिछले तीन मैचों में टीम इंडिया उनके बिना उतरी थी। हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। आईसीसी ने हार्दिक के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की है। भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 12 नवंबर को नीदरलैंड से है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है।

हार्दिक को पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए बाएं टखने में चोट लग गई थी और अब यह पुष्टि हो गई है कि यह 30 वर्षीय खिलाड़ी समय पर उबरने में विफल रहा है। हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को विश्व कप का अनुभव नहीं है और वह पहली बार विश्व कप के टीम में शामिल किए गए हैं। प्रसिद्ध को बैकअप के तौर पर तैयार रहने को कहा गया था और वह एनसीए बंगलूरू में थे। शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

खेल मैदान बचाइए, तभी खेल संस्कृति बचेगी, खेल नीति में उत्तराखंड को इस पर फोकस करने की जरूरत

उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला विद्यालय भवनों की संख्या बढ़ रही...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments