Tuesday, March 10, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी...

वनडे विश्व कप 2023- पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए।

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनका आखिरी विश्व कप भी है।

ऑस्ट्रेलिया की यह विश्व कप में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड 118 रन का था। 1983 विश्व कप में भारत ने केम्सफोर्ड में ऑस्ट्रेलिया को 118 रनों से हराया था। कंगारू टीम साल 2000 के बाद चौथी बार विश्व कप में 200 के अंदर सिमट गई। इस विश्व कप के शुरुआती दोनों मैचों में टीम 200 रन नहीं बना सकी थी और 10 विकेट गिर गए थे। भारत के खिलाफ उसने 199 रन बनाए थे। इससे पहले ऐसा 2015 और 2011 विश्व कप में हुआ था।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments