Sunday, September 6, 2026
Home देश-दुनिया देवरिया हत्याकांड- मृतक दुबे के बेटे ने कहा, बुलडोजर चलने के बाद...

देवरिया हत्याकांड- मृतक दुबे के बेटे ने कहा, बुलडोजर चलने के बाद ही होगा ब्रम्हभोज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो अक्टूबर को जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या के 10 दिन बीत जाने बाद भी मामला अभी ठंडा पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। इसी बीच सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने ऐलान किया है कि जब तक प्रेमचंद्र के घर पर बुलडोजर नहीं चल जाता, तब तक वह ब्रम्हभोज नहीं करेंगे। मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने कहा कि पूरे मामले में अभी सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई है।

अगर ये घटना किसी प्रशासन वाले के घर के साथ हुई होती तो क्या प्रशासन चुप बैठता। या अन्य किसी और के साथ होता तो चुप बैठता। उन्होंने कहा कि घटना को हुए इतने दिन हो चुके अब जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। देवेश ने कहा कि हमारे मां-पिता और परिवार का नरसंघार हुआ है, उसे फांसी की सजा मिले या उसका एनकाउंटर हो। जिसने भी मेरे भाई और बहन को गोली मारी है, उसका मकान गिराया जाना चाहिए।

प्रेम चंद्र यादव का घर भी गिराया जाना चाहिए। देवेश ने साफ कहा कि जब तब प्रेम चंद्र यादव के घर पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वह ब्रम्हभोज नहीं करेगा।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments