Saturday, June 20, 2026
Home देश-दुनिया अब किराए पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन, फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की हो...

अब किराए पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन, फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की हो सकेगी शूटिंग

करना होगा इतना भुगतान

गाजियाबाद। एनसीआरटीसी की नमो भारत ट्रेन में अब विज्ञापन और फिल्मों की शूटिंग भी होगी। इसके लिए स्टेशन और ट्रेन को पूरी तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मोटा किराया भी वसूला जाएगा। आरआरटीएस फिल्म शूटिंग के लिए स्टेशन परिसर और नमो-भारत ट्रेनों को किराए पर उपलब्ध कराएगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ओटीटी प्लेटफार्मों, फीचर फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज के फिल्मांकन की पृष्ठभूमि के रूप में सार्वजनिक परिवहन विशेष रूप से मेट्रो रेल के उपयोग में वृद्धि हुई है। आधुनिक शूटिंग स्थानों की तलाश करने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए एनसीआरटीसी का यह निर्णय एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे और नमो भारत ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ वास्तुकला और मॉडर्न डिजाइन से परिपूर्ण हैं। जो दृश्यात्मक रूप से मनोरम और बहुमुखी शूटिंग का लक्ष्य रखने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए उनकी सिनेमाई कहानियों को बयां करने के लिए उत्तम विकल्प बनाते हैं। आरआरटीएस स्टेशनों का बाहरी आवरण मोर पंख के जीवंत रंगों से प्रेरणा लेते हुए आकर्षक नीले और बेज रंग से तैयार किया गया है। ये स्टेशन प्राकृतिक रोशनी से भरपूर, अच्छी तरह से प्रकाशित और हवादार स्थान प्रदान करते हैं।

नमो भारत ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ अपनी अनोखी लुक के लिए भी पहचानी जा रही हैं। जिनका एयरो-डायनामिक प्रोफाइल लुक को शानदार और मनमोहक बनाता है। आरआरटीएस परिसर को शूटिंग के अलावा अन्य आयोजन उद्देश्यों के लिए भी किराए पर लिया जा सकता है। यदि रात के समय (गैर-राजस्व घंटे) के दौरान नमो भारत ट्रेनों की आवश्यकता है, तो कार्यक्रमों की बुकिंग पर भी विचार किया जा सकता है। वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए एनसीआरटीसी के परिसर एवं ट्रेनें प्रति निर्धारित घंटे के आधार पर किराये पर दी जाएगी। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सभी आरआरटीएस स्टेशन नमो भारत ट्रेन के अंदर 2 लाख रुपए प्रति घंटा व आरआरटीएस स्टेशन में 2 लाख, नमो भारत ट्रेन और स्टेशन दोनों जगह 3 लाख, डिपो और साइट्स में 2.5 लाख रुपए किराया होगा।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments