Thursday, May 14, 2026
Home खेल मोनाल कप : सचिवालय वॉरियर्स ने लायंस और सुपर किंग्स ने राइजिंग...

मोनाल कप : सचिवालय वॉरियर्स ने लायंस और सुपर किंग्स ने राइजिंग को हराकर जीते अपने-अपने मुकाबले

देहरादून। मोनाल कप 2025 के तहत मंगलवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दो मुकाबलों में सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में सचिवालय वॉरियर्स ने लायंस को 81 रनों से हराया। वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। सचिन ने 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रोहन सैनी ने 33 रन जोड़े। लायंस की ओर से मदन और हीरा बसेड़ा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की टीम 16 ओवर में मात्र 95 रन पर सिमट गई। मदन ने 28 रन बनाए, जबकि वॉरियर्स के गेंदबाज राजीव तड़ियाल ने घातक प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सुपर किंग्स ने राइजिंग को 91 रनों से पराजित किया। सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमित तोमर ने ताबड़तोड़ 69 रन बनाए, जबकि नवीन रावत ने 39 रनों का योगदान दिया। राइजिंग की ओर से सचिन बिष्ट ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 119 रन ही बना सकी। रोहित पंत ने 27 रन बनाए, जबकि सुपर किंग्स के नरेश ने 4 विकेट अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अमित तोमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

RELATED ARTICLES

ऊर्जा बचत से चकबंदी नीति तक, धामी कैबिनेट ने ईंधन संकट, कृषि सुधार, स्वास्थ्य ढांचे और पर्यटन को लेकर लिए फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, कृषि सुधार, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन और...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

सेना के समर्पण और बलिदान के कारण भारत की ओर आंख उठाने का साहस नहीं कर सकता दुश्मनः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को Doon Sainik Institute में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ऊर्जा बचत से चकबंदी नीति तक, धामी कैबिनेट ने ईंधन संकट, कृषि सुधार, स्वास्थ्य ढांचे और पर्यटन को लेकर लिए फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, कृषि सुधार, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन और...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

सेना के समर्पण और बलिदान के कारण भारत की ओर आंख उठाने का साहस नहीं कर सकता दुश्मनः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को Doon Sainik Institute में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय...

…तो क्या अधिकारियों को ईमानदारी की सजा दे रही सरकार, पौड़ी सीडीओ और डीडीओ के तबादले पर सवाल

देहरादून/पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में सीडीओ और डीडीओ के एकाएक हुए तबादले के बाद लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। कहा जा...

Recent Comments