Monday, June 22, 2026
Home आर्टिकल मायावती अपने पत्ते अभी नहीं खोलेगी

मायावती अपने पत्ते अभी नहीं खोलेगी

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती भले अभी कह रही हैं कि वे भाजपा के गठबंधन एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से समान दूरी रखेंगी लेकिन असल में यह उनका अंतिम स्टैंड नहीं है। यह एक पोजिशनिंग है, जो अभी के समय के हिसाब से की जा रही है। मायावती अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते अभी नहीं खोलने जा रही हैं। बसपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि मायावती अगला लोकसभा चुनाव किसी गठबंधन में शामिल होकर लड़ेंगी या अकेले लड़ेंगी इस बारे में वे अपने जन्मदिन के मौके पर यानी 15 जनवरी को कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं। आमतौर पर मायावती का जन्मदिन बड़े राजनीतिक महत्व का होता है। अगले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहा उनका जन्मदिन और अहम हो गया है।

बताया जा रहा है कि मायावती ने पिछले दिनों कुछ नेताओं को इसका संकेत दिया है कि वे अगले साल जनवरी में कोई बड़ी घोषणा करेंगी। ध्यान रहे कई पार्टियों के नेता उनसे गठबंधन के लिए संपर्क कर रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी भी उनके संपर्क में है। घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मायावती ने उम्मीदवार नहीं दिया था, जिसका फायदा सपा को हुआ था। सपा ने इसके लिए उनको धन्यवाद भी दिया। उससे पहले जुलाई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनको बधाई देकर मायावती ने सद्भाव दिखाया था। सो, दोनों पार्टियों के बीच ऐसा नहीं है कि सब कुछ खत्म हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के जैसे तालमेल से इस बार भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ध्यान रहे पिछले चुनाव में सपा से तालमेल का सीधा फायदा बसपा को हुआ था।

बहरहाल, बसपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक मायावती के जनवरी तक फैसला टालने के पीछे दो कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि नवंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं, जिनके नतीजे दिसंबर में घोषित होंगी। वे देखना चाहती हैं कि विपक्षी गठबंधन खास कर कांग्रेस पार्टी का इन चुनावों में क्या प्रदर्शन रहता है। इन नतीजों के आधार पर वे अपने विकल्पों का आकलन करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी तालमेल के लिए बसपा के संपर्क में है और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद से बात की है। अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा होता है और मायावती को लगता है कि कांग्रेस का वोट उसकी ओर वापस लौट रहा है तो वे उस हिसाब से तालमेल का फैसला करेंगी।

दूसरा कारण यह है कि वे सरप्राइजए एलीमेंट रखना चाहती हैं। अभी से तालमेल की घोषणा के कई नुकसान हैं। पहला नुकसान तो यह हो सकता है कि केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी, जिसकी आशंका काफी समय से जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि इस वजह से ही मायावती निष्क्रिय हैं। दूसरा नुकसान यह है कि भाजपा को नए सिरे से तैयारी का मौका मिल जाएगा। अगर वे 15 जनवरी को घोषणा करती हैं तो वह चौंकाने वाला होगा क्योंकि फरवरी या मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा होनी है।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

पुरानी चुनौतियों के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ाएगी चारधाम यात्रा की परेशानी, असमंजस में व्यवसायी

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments