Thursday, July 23, 2026
Home लाइफ स्टाइल टमाटर से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से...

टमाटर से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

टमाटर विटामिन ए, के और सी, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण टमाटर से बने फेस मास्क त्वचा की देखभाल करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।ये चेहरे के दाग-धब्बे, निशान, बढ़ती उम्र के लक्षण और मुंहासे जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।आइये आज हम आपको टमाटर के 5 फेस मास्क बनाने के तरीके बताते हैं, जो त्वचा को अलग-अलग फायदे पहुंचाने में मददगार हैं।
टमाटर और नींबू का फेस मास्क।

फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 1 चम्मच टमाटर का गूदा और नींबू के रस की 3-4 बूंदें को एक साथ अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।फायदा: इस फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा के रंग में निखार आता है और यह हाइपर-पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है।

टमाटर और शहद का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच टमाटर का गूदा लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और करीब 15 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।फायदा: यह फेस मास्क त्वचा का रूखापन दूर करके उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।

टमाटर और आलू का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच आलू का रस, 1 बड़ी चम्मच टमाटर का रस और 1 बड़ी चम्मच शहद को एक साथ मिला लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और फिर अच्छी तरह सूखने के बाद पानी से धो लें।फायदा: इस फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा कीटाणु रहित रहती है और यह मुंहासों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।

टमाटर, नारियल का तेल और दही का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले आधा चम्मच मसला हुआ टमाटर, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 बड़ी चम्मच दही को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में चेहरे को पानी से धो लें।

फायदा: यह फेस मास्क महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही त्वचा की गंदगी को भी साफ करने में मददगार है।

टमाटर और पपीता का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच टमाटर का गूदा और 2 बड़ी चम्मच पपीते का गूदा लेकर इसे अच्छे से मिला लें। अब इस गाढ़े मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।फायदा: यह फेस मास्क समय से पहले उम्र बढऩे के प्रभावों को कम करता है और चेहरे के दाग-धब्बों के निशान को हल्का करने में भी मदद करता है।

RELATED ARTICLES

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

ऑफिस में हर वक्त रहता है तनाव, तो इस तरह प्लान करें वर्कप्लेस मैनेजमेंट, 4 आसान तरीके आएंगे काम

ऑफिस में काम करना या अपने काम को मैनेज करना एक टफ टास्क होता है, जिससे कामकाजी लोगों को स्ट्रेस हो जाता है। लेकिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments