Wednesday, April 29, 2026
Home देश-दुनिया सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई- शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मार...

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई- शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मार गिराए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक इस वर्ष की शुरुआत में कथित रूप से एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल है। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन इलाके में 26 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों ने एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मोरीफात मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार नाम के दो आतंकवादी मंगलवार को शोपियां मुठभेड़ में मारे गए और उनमें से एक शर्मा की हत्या में शामिल था। एडीजीपी कुमार ने कहा कि आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। आतंकवादियों के बारे में सूचना प्राप्त होने के बाद संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद शोपियां के अलशीपुरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने एक्स पर एक कहा कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी के कार्यकाल में 18वीं बार देवभूमि आ रहे पीएम मोदी, राज्य को कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

देहरादून। नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, और यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। मंगलवार...

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments