Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की...

महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर एवं जयहरीखाल विकासखण्ड को 37 करोड़ 34 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर (पणखेत) में 337.39 लाख की लागत से निर्मित विकासखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ एकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत 52.31 लाख की धनराशि से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय हलाई मोटर मार्ग, 536.39 लाख की पावौं संतुधार- नौगांवखाल-दमदवेल- चौबट्टाखाल, चौरीखाल मार्ग।

125.11 लाख के पाटीसैंण-तछवाड मोटर मार्ग, 31.15 लाख की पणखेत से मथाणा मोटर मार्ग के वन टाईम मैन्टनेंस के कार्य, 78.74 लाख के थापला से सासौ मोटर मार्ग के वन टाईम मैन्टनेंस कार्य, 76.10 लाख के जणदादेवी-मरडा-स्योली- अन्दकिल- रीठाखाल मोटर मार्ग के कार्य, 62.30 लाख के अमोठा से डोवल मोटर मार्ग, टी 03 के किमी0 18 से 37.74 लाख के गोरली मोटर मार्ग, 278.72 लाख के संगलाकोटी -पोखड़ा मुख्य मोटर मार्ग के सेमी सेरा से ग्राम सेमी व ग्राम नरस्या तक ग्रामीण मोटर मार्ग, 135.56 लाख के खिर्कू मुख्य मोटर मार्ग से ग्राम पसोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग, 143.67 लाख के सतुपली रीठाखाल मुख्य मोटर मार्ग के ग्राम गादेई चमडल मोटर मार्ग, 349.71 लाख के रीठाखाल मुख्य मोटर मार्ग के कबरा से मोल्टी बिचली तक ग्रामीण मोटर मार्गों के अलावा विकासखण्ड मुख्यालय में 46.43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय भवन टाईप-2 योजनाओं का शिलान्यास कर 70 लाख की धनराशि के ग्राम पंचायत पुसोली, सासौं, कुलासु, ड्यूल्ड, बिन्जोली, बंठोली के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत धरासू के पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर विकासखण्ड में लघु सिंचाई विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कलस्टर कुमराड़ी में 49.01 लाख की सामूहिक सिंचाई योजनाओं, कलस्टर रणस्वा में 58.17 लाख के चैकडैम निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग के अंतर्गत राज्य सैक्टर मद से 243.88 लाख की लागत के सतपुली निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण सहित ब्लॉक मुख्यालय पणखेत में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग की कुल 2712.38 लाख की धनराशि की विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

इसके अतिरिक्त चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जयहरीखाल विकासखण्ड मुख्यालय दुधारखाल पहुंच कर 98.87 लाख की लागत से नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन, विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत 137.02 लाख के सतपुली-बरसुड़ी मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य, 59.88 लाख की धनराशि के सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग से काण्डाखाल मोटर मार्ग का भेगलासी तक विस्तार कार्य, 326.18 लाख की लागत के सतपुली–दुधारखाल-धारकोट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 96.30 लाख की सतपुली–दुधारखाल-धारकोट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के किमी0 59, 60, 61,77, 78, 79 में पी०सी० द्वारा नवीनीकरण के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ-साथ 74.68 लाख की लागत से इगारा मोटर मार्ग के पक्कीकरण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 197.99 लाख की कलस्टर गड़कोट एवं घांघली में सामुहिक सिंचाई योजनाओं शिलान्यास करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत वड्डा में पंचायत भवन के लोकार्पण सहित 30 लाख की लागत के ग्राम पंचायत पास्ता, बसई के पंचायत भवनों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर महाराज ने विकास खण्ड जयहरीखाल के अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायत ग्वीलाणी, पास्ता, सहित 2 ग्राम पंचायतों में 1.00 लाख की लागत के कम्प्यूटर वितरण भी किये।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments