Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने ग्राउंड...

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर जांची यात्रा की व्यवस्थाएं

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार यात्रा को “ग्रीन और प्लास्टिक मुक्त” बनाने पर विशेष फोकस रखा गया है, ताकि आस्था के इस महापर्व को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ा जा सके।

चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सड़क मार्ग से यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जवाड़ी बाईपास, निर्माणाधीन सुरंग, तिलवाड़ा क्षेत्र, बांसवाड़ा और कुंड-काकड़ागाड़ जैसे भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत, झाड़ी कटान, साइनेज, क्रैश बैरियर और सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुप्तकाशी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड पर यात्री शेड, लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों के पास पुलिस चौकियों में दवाइयां, पेयजल और फूड पैकेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर देते हुए “ग्रीन यात्रा” को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

“वोकल फॉर लोकल” के तहत मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को यात्रा से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इसके अलावा पैदल मार्गों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments