Monday, March 9, 2026
Home ताजा खबर साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार, नुक्कड़...

साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार, नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया संदेश

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान आयोजित किए जा रहे 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत के दूसरे दिन दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक हुए। अजबपुर स्थित स्प्रिंग हिल्स स्कूल और सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी के त्रिशक्ति कैंपस में नाटक के माध्यम से साइबस सिक्योरिटी को लेकर जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

बुधवार को अजबपुर स्थित स्प्रिंग हिल्स स्कूल में मुख्य अतिथि एमडीडीए के मुख्य अभियंता हरीचंद सिंह राणा, स्कूल के चेयरमैन भूपेंद्र फरासी और समाजसेवी महेश जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नई दिल्ली के राहुल खन्ना एजुकेशन थ्रू थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने शानदार नाटक की प्रस्तुति दी और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूक किया। नाटक के माध्यम से उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड कई तरह का होता है, जिससे बचाव करना बेहद जरूरी है। डीप फेक, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉलिंग, स्पैमिंग समेत कई तरह के फ्रॉड हैं, जिनकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
मुख्य अतिथि हरीचंद सिंह राणा ने कहा कि हम रोजाना लोगों के साइबर फ्रॉड में फंसने की खबरें पढ़ते, देखते और सुनते हैं। उसके बावजूद लगातार लोग फंस रहे हैं। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, ऐसी घटनाओं मे कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि साइबर वर्ल्ड में हम जो कुछ भी करते हैं, वह कभी मिटता नहीं है।


दोपहर बाद, सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी के त्रिशक्ति कैंपस में निदेशक दिव्या असवाल गुप्ता और शिक्षाविद डा. सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि साइबर क्राइम आज बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। युवा सोशल साइटों के जरिये उस दलदल में फंस रहे हैं, जहां से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरदान के सचिव अनिल चन्दोला ने बताया कि संस्था पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान अलग-अलग स्थानों पर नाटकों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रही है। आयोजन में राजेंद्र प्रसाद सती, नरेंद्र रौथाण, पूजा चौहान, मनोज दसौनी, संजय मेवाड़, नितेश कुमार, आशीष मिश्रा समेत अन्य ने अपना सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

डीडीए के प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में दिखाया अनुशासन और जज़्बा

देहरादून। सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना संजोए दून डिफेंस एकेडमी के युवाओं के लिए शनिवार का दिन गर्व और प्रेरणा से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम शानदार रिकॉर्ड, साढ़े चार साल के कार्यकाल में दी 28 हजार से ज्यादा नौकरियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र...

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments