Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर डीडीए के प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में...

डीडीए के प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में दिखाया अनुशासन और जज़्बा

देहरादून। सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना संजोए दून डिफेंस एकेडमी के युवाओं के लिए शनिवार का दिन गर्व और प्रेरणा से भरा रहा। सहस्त्रधारा रोड स्थित एकेडमी के त्रिशक्ति कैंपस में एनडीए की तर्ज पर आयोजित पासिंग आउट परेड में प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 के कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड में 12 बालिकाओं समेत कुल 106 कैडेट्स ने भाग लिया और अंतिम पग पार करने के बाद देश सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

ड्रिल स्क्वायर पर जल, वायु, थल और अग्नि हाउस के बैनर तले कदमताल करते कैडेट्स ने शानदार समन्वय और सैन्य अनुशासन का परिचय दिया। यह सभी कैडेट्स वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और डिफेंस कोचिंग के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। समारोह के मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी (सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए ले. ज. गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि परेड ग्राउंड पर गूंजते कदम केवल अभ्यास का परिणाम नहीं होते, बल्कि वे संकल्प, आत्मसंयम और भविष्य की तैयारी का प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही एक सुरक्षित और सफल सैन्य भविष्य की नींव रखते हैं। सेना की परंपरा यह सिखाती है कि वर्दी पहनना सम्मान है, लेकिन उसे मर्यादा के साथ निभाना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।

दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने बताया कि एनडीए की तर्ज पर पासिंग आउट परेड आयोजित करने का उद्देश्य कैडेट्स के भीतर आत्मविश्वास और प्रेरणा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के कोर्स-वन के कई कैडेट्स एनडीए और नेवी में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोर्स-फोर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल प्रोग्राम भी आरंभ किया गया है, जिसमें स्कूली शिक्षा के साथ एनडीए, मर्चेंट नेवी, सीपीएल, जेईई और क्रिकेट की प्रोफेशनल कोचिंग दी जाएगी।

कार्यक्रम में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व प्राचार्य ब्रिगेडियर विनोद पसबोला (सेवानिवृत्त), दून डिफेंस एकेडमी की डिप्टी डायरेक्टर दिव्या असवाल गुप्ता, एकलव्य गुप्ता सहित एकेडमी की फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना के साथ हुआ।

जिस सपने के लिए जी रहे, उसकी एक झलक पाकर बुलंद हुए हौंसले

देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी के परिसर में आयोजित प्रथम पग, फाउंडेशन कोर्स-2 के कैडेट्स की एनडीए की तर्ज पर भले ही प्रतीकात्मक परेड आयोजित हुई हो लेकिन इसने कैडेट्स के जोश और उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा प्रत्येक युवा सेना की वर्दी पहनने के जिस गौरवपूर्ण सपने के साथ जी रहा है, शनिवार को उसकी पहली झलक पाते ही उनका संकल्प और मजबूत हो गया। युवाओं ने परेड खत्म करने के बाद कहा कि इस सपने को एनडीए और आईएमए में साकार करना ही उनका उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments