Tuesday, September 8, 2026
Home कारोबार खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल के चलते फिर बढ़ी महंगाई

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल के चलते फिर बढ़ी महंगाई

-नवंबर में 5.55 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर

नई दिल्ली। नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी आई है. सरकार ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक नवंबर 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.55 फीसदी रही है जो अक्टूबर 2023 में 4.87 फीसदी रही थी। जुलाई 2023 में टमाटर समेत खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उचाल के बाद खुदरा महंगाई दर फीसदी के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी। जिसके बाद अगस्त में घटकर 6.83 फीसदी और सितंबर में 5.02 फीसदी पर आ गई।

सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक नवंबर महीने में खाद्य महंगाई दर में भी उछाल देखने को मिला है। नवंबर महीने में खाद्य महंगाई दर बढक़र 8.70 फीसदी पर जा पहुंची है जो अक्टूबर 2023 में 6.61 फीसदी रही थी। फल-सब्जी, दालों, मसालों की कीमतों में उछाल के चलते खाद्य महंगाई में इजाफा हुआ है।

दाल की महंगाई आम लोगों को सबसे ज्यादा सता रही है ये खुदरा महंगाई दर के डेटा से भी स्पष्ट हो रहा है। दालों की महंगाई दर बढक़र 20.23 फीसदी पर जा पहुंची है जो अक्टूबर में 18.79 फीसदी रही थी। अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 10.27 फीसदी रही है जो पिछले महीने में 10.65 फीसदी रही थी। मसालों की महंगाई दर 21.55 फीसदी रही है जो पिछले महीने 23.06 फीसदी रही थी। फलों की महंगाई दर 10.95 फीसदी रही है जो पिछले महीने 9.34 फीसदी रही थी। सब्जियों की महंगाई दर में इजाफा हुआ है और ये बढक़र 17.70 फीसदी रही है जो पिछले महीने 2.70 फीसदी थी।

RELATED ARTICLES

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

केन्द्रीय बजट 2026-27: निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना नौवां बजट, विकास, रोजगार और नवाचार पर फोकस

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, युवा सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद से पहले ही सियासी गर्माहट झेल रहे हल्द्वानी में अब भाजपा...

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

Recent Comments