Wednesday, September 9, 2026
Home ताजा खबर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुआ विश्व प्रसिद्ध पर्यटक...

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुआ विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली, चारों तरफ बिछीं बर्फ की सफेद चादर 

चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है।

औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़कों पर बर्फ जमने से यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लगातार बर्फबारी से अब घरों पर भी बर्फ जम गई है। वहीं रिजॉर्ट भी अब पर्यटकों के आगमन के लिए तैयार हैं। औली की चोटियों से लेकर मैदानी इलाके में बर्फबारी से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। औली की सुंदरता को देखने के लिए अब धीरे-धीरे पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

बर्फबारी में बढ़ जाती है औली की सुंदरता

औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्रापत है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पसंद रहती है। बर्फबारी के सीजन में ये औली पर्यटकों की पहली पसंदीदा जगह है।

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार औली

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार है। यहां देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद से पहले ही सियासी गर्माहट झेल रहे हल्द्वानी में अब भाजपा...

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

Recent Comments