Thursday, July 23, 2026
Home कारोबार मुख्यमंत्री धामी ने बांटे 'बिल लाओ–इनाम पाओ' योजना के विजेताओं को ईनाम,...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में उपभोक्ताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक चले इस नवाचार आधारित अभियान में कुल 1888 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि अभियान ने राजस्व संग्रहण को लेकर जनता के बीच नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुई यह योजना जनता की भागीदारी को सीधे राजस्व व्यवस्था से जोड़ने वाला अनूठा मॉडल है, जिसने तीन वर्षों में उपभोक्ता जागरूकता को नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में यह समझ मजबूत हुई है कि हर खरीदे गए सामान का बिल प्रदेश के विकास में योगदान है।

सीएम ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने पिछले 11 वर्षों में व्यापार और उद्यम को प्रोत्साहन, लाभ और सुरक्षा तीनों एक साथ प्रदान किए हैं। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” तथा “व्यापार सुधार कार्य योजना” को मजबूती देकर निवेश और उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए राज्य को राजकोषीय घाटे की तय सीमा में रखा है, जिसका राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक आकलन हुआ है। हाल ही में अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट की रिपोर्ट में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों में गिना गया है। वहीं, सतत विकास लक्ष्यों के राष्ट्रीय सूचकांक में भी उत्तराखंड शीर्ष स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता विकास की गति को कई गुना बढ़ा देती है। सीएम ने लोगों से हर खरीद पर बिल मांगने की अपील करते हुए कहा कि इससे लेनदेन प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और राज्य के विकास में जनता की प्रत्यक्ष भूमिका सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि योजना में 90 हजार उपभोक्ताओं ने लगभग 6.5 लाख बिल अपलोड किए, जिनकी कुल मूल्य 270 करोड़ रुपये रही। आयुक्त कर सोनिका ने कहा कि योजना के तहत 1888 पुरस्कार वितरित किए गए और 17 माह तक प्रत्येक माह 1500 मासिक पुरस्कार भी प्रदान हुए।
समारोह में विधायक सरिता कपूर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आयुक्त कर सोनिका, अपर आयुक्त अनिल सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कारों का संक्षिप्त विवरण
2 ईवी कार, 16 मारुति ऑल्टो K–10 कार, 20 ईवी स्कूटर, 50 बाइक, 100 लैपटॉप, 200 स्मार्ट टीवी, 500 टैबलेट और 1000 माइक्रोवेव ओवन।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments