Wednesday, September 16, 2026
Home ताजा खबर ब्रुनेई व युगांडा में भारत के उच्चायुक्त डिमरी व उपेन्द्र रावत राज्यपाल...

ब्रुनेई व युगांडा में भारत के उच्चायुक्त डिमरी व उपेन्द्र रावत राज्यपाल से मिले

राज्यपाल ने कहा, ब्रुनेई व युगांडा विवि की बेस्ट प्रैक्टिस उत्तराखण्ड से साझा करें

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त आलोक अमिताभ डिमरी एवं युगांडा में भारत के उच्चायुक्त उपेन्द्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और उच्चायुक्तों के मध्य विभिन्न विषयों सहित हाल में ही सम्पन्न हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के सम्बन्ध में चर्चा हुई। राज्यपाल ने उच्चायुक्तों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं वहां के विश्वविद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिस उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों के साथ साझा की जाये।

साथ ही विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को भी इन देशों में अनुभव प्राप्त करने के लिए शैक्षिक भ्रमण के आयोजित किए जाएं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला स्वयं सहायता बेहतर कार्य कर रहे हैं उन्हें अनुभव के आदान-प्रदान हेतु इन देशों में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किये जा सकते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल कंज्युमरिज्म से जोड़ने में सहयोग का भी अनुरोध किया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद, मर्म, चिकित्सा और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं है। उन्होंने इन क्षेत्रों में उत्तराखंड को संबंधित देशों में प्रचारित करने में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर उच्चायुक्तों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए कई सुझाव रखे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Kishau Project MoU: 80 साल का इंतजार खत्म होने की ओर, छह राज्यों की सहमति से आगे बढ़ेगी किशाऊ परियोजना

नई दिल्ली/देहरादून। जिस किशाऊ परियोजना की योजना देश की आजादी से भी पहले तैयार हुई थी, उसे करीब आठ दशक बाद धरातल पर उतारने...

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Recent Comments