Friday, June 26, 2026
Home देश-दुनिया गाजा में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, हमास के खिलाफ...

गाजा में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, हमास के खिलाफ लड़ रहा था युद्ध

तेल अवीव। इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच गाजा में भारतीय मूल के एक 20 वर्षीय इजरायली सैनिक की मरने का खबर सामने आ रही है। भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने यह जानकारी दी। 20 वर्षीय की सैनिक की पहचान स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन के रूप में हुई है जो दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से ताल्लुक रखते थे। मेयर बेनी बिटन ने फेसबुक पर लिखा, ‘हम अत्यंत दु:ख के साथ बता रहे हैं कि गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन मौत हो गई है।’

बिट्न ने लिखा, हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दु:ख में शामिल हैं। हेलेल सेवा की इच्छा से गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हुए थे। हलेल एक समर्पित शख्स थे। पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है।’ डिमोना इजरायल के दक्षिण में एक शहर है जो इजरायल के परमाणु रिएक्टर के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे मिनी इंडिया भी कहते हैं, क्योंकि इस टाउनशिप में भारत से आए यहूदियों की बड़ी संख्या है।

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बताया कि वह ‘सुखद व्यवहार वाला एक युवा व्यक्ति था और उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था। उन्होंने सोलोमन के निधन और इजरायल के अस्तित्व के लिए युद्ध लड़ रहे दूसरे सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments