Sunday, September 6, 2026
Home देश-दुनिया राम भक्तों के लिए बढ़ाई सुविधा, आरती के लिए ट्रस्ट की ओर...

राम भक्तों के लिए बढ़ाई सुविधा, आरती के लिए ट्रस्ट की ओर से ऑनलाइन पास किए जा रहे जारी

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम भक्तों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में भारी भीड़ के चलते बंद की गई ऑनलाइन आरती पास की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। रामलला की मंगला व शयन आरती के लिए ट्रस्ट की ओर से ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। भक्तों में रामलला की आरती का साक्षी बनने की उत्सुकता इस कद्र है कि आगामी 28 फरवरी तक के लिए पास बुक हो चुके हैं। रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होती है। शयन आरती रात 10 बजे होती है।

 दोनों आरती में शामिल होने के लिए अभी केवल 20-20 पास निर्गत किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से पास जारी किए जाने की सुविधा फिलहाल अभी बंद है।  ट्रस्ट की ओर से बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।

  • रामलला की आरती में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी जानकारी-
  • -ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • – 10 साल तक के बच्चे के लिए ऑनलाइन पास की जरूरत नहीं है। वह पासधारक के साथ बिना पास के आरती में शामिल हो सकता है
  • – आरती में शामिल होने के लिए पास के साथ एक परिचय पत्र भी अपने साथ रखना अनिवार्य होता है।
  • – यदि कोई भक्त किसी कारण से पास कैंसिल करता है तो उसके स्थान पर किसी दूसरे भक्त के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
  • – पास का हस्तानांतरण मान्य नहीं होगा।
  • – बुकिंग होने के 24 घंटे के अंदर पास को कैंसिल भी कराया जा सकता है। इसके लिए ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑप्शन दिए गए हैं।
  • – आरती की तिथि के 24 घंटे पहले ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालु के ईमेल आईडी पर रिमाइंडर भी भेजा जाएगा।
  • – मंगला आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4:00 बजे व शयन आरती में शामिल होने के लिए रात 9:30 बजे तक हर हाल में परिसर में प्रवेश करना होगा।
  • – आरती में शामिल होने के लिए फूल माला व प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं होगी
  • – व्हीलचेयर की मदद लेने पर व्हील चेयर असिस्टेंट को न्यूनतम धनराशि का भुगतान करना होगा
  • – आरती का पास राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर स्थित पास काउंटर से भक्त ले सकेंगे।
RELATED ARTICLES

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments