Monday, September 14, 2026
Home लाइफ स्टाइल लंबे और खूबसूरत बालों के लिए करवा रही हैं हेयर स्ट्रेटनिंग तो...

लंबे और खूबसूरत बालों के लिए करवा रही हैं हेयर स्ट्रेटनिंग तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पैसे चले जाएंगे बेकार

आजकल बाल स्ट्रेटनिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। लोग अपने बालों को सीधा और चमकदार बनाने के लिए बाल स्ट्रेट करवाते हैं। इससे बाल खूबसूरत और लंबे दिखने लगते हैं. लंबे और सुंदर बाल हर किसी को पसंद आता है ऐसे में लोग अपने बेजान और घुंघराले बालों को सीधे करवाकर अपनी पर्सनेलिटी में बदलाव लाना चाहते हैं ताकि वह देखने में सुंदर और आकर्षक लगें. लेकिन कई बार हम बाल स्ट्रेटनिंग के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे बाल और ज्यादा खराब हो जाता है। इसलिए स्ट्रेटनिंग से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं यहां..

हेयर स्ट्रेटनिंग क्या होता है
हेयर स्ट्रेटनिंग दो तरह के होते हैं एक परमानेंट और दूसरा टेंपरेरी हेयर स्ट्रेटनिंग. परमानेंट स्ट्रेटनिंग एक केमिकल ट्रीटमेंट है, जिसकी मदद से आपके बाल हमेशा के लिए सीधे हो जाते है। अगर कुछ समय के लिए बालों का लुक बदलना चाहती हैं, तो टेंपरेरी हेयर स्ट्रेटनिंग लोग करवाना चाहते हैं।

शैंपू करने से बचें
बालों को स्ट्रेटनिंग करवाने में बालों पर केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो बालों के नैचुरल तेल को नष्ट कर देता है। ऐसे में बाल स्ट्रेटनिंग करवाने के बाद कम से कम एक हफ्ते तक बालों को शैंपू से बचाना चाहिए.शैंपू में मौजूद केमिकल्स और साबुन बालों की सतह को और अधिक सूखा व नाजुक बना सकते हैं। इससे बाल टूटने और झडऩे लगेंगे. इसलिए स्ट्रेटनिंग के बाद कम से कम एक सप्ताह तक बिना शैंपू के ही बाल धोएं. इसके लिए अलग शैंपू आता है। आप हमेशा उसी शैंपू का इस्तेमाल करें।

कंघी कम करें
बाल स्ट्रेटनिंग की प्रक्रिया में बालों की जड़ों केमिकल का भरपूर इस्तेमाल होता है इससे बाल मुलायम तो हो जाते हैं लेकिन वह कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा कंघी करने से बालों पर  खिंचाव होता है जिससे पतले और कमजोर बाल टूटने लगते है. इसलिए सावधानी बरतें और हल्के हाथों से ही कंघी का प्रयोग करें।

कंडीशनर का इस्तेमाल करें
बाल स्ट्रेटनिंग की प्रक्रिया के बाद बालों पर केमिकल और हीट की वजह से काफी असर पड़ता है। जिससे बाल नाजुक हो जाते हैं। ऐसे में बालों की  देखभाल के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें. कंडीशनर में मॉइस्चराइजिंग होता है जो बालों की नमी को बनाए रखते हैं। यह बालों को हाइड्रेट और स्मूथ बनाए रखता है. साथ ही बालों को उनके प्राकृतिक तेल और पोषण देता रहता है. इससे बालों को स्ट्रेटनिंग के साइड इफैक्ट्स से बचाने में मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments