Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर सीएस की समीक्षा बैठकः हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिकतम स्वयं सहायता समूहों...

सीएस की समीक्षा बैठकः हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिकतम स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने पर करें फोकस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की छठी बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक झरना कमठान ने हाउस ऑफ हिमालयाज की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी बोर्ड के समक्ष रखी।

मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिक से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण आजीविका को और मजबूती मिल सके। उन्होंने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि इनके उत्पादों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और भुगतान में किसी भी स्तर पर देरी न हो।

उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव ने जीआई टैगिंग और जैविक प्रमाणीकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाए। इसके साथ ही उत्पादों के लिए एमआरपी निर्धारित करने हेतु एक प्रभावी मैकेनिज्म विकसित किए जाने पर भी बल दिया।

मुख्य सचिव ने हाउस ऑफ हिमालयाज की वेयरहाउस और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में भी एक बड़ा वेयरहाउस हब स्थापित किया जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र शुरू करने को कहा गया।

बैठक में रॉ मैटीरियल और उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुगन्ध पौधा केन्द्र और दून सिल्क फेडरेशन के साथ शीघ्र एमओयू किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा हवाई अड्डों और मेट्रो स्टेशनों पर आउटलेट्स बढ़ाने तथा विभिन्न राज्यों में बन रहे यूनिटी मॉल्स में हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों के लिए आउटलेट्स स्थापित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी आउटलेट्स को स्पष्ट बिक्री लक्ष्य दिए जाएं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले आउटलेट्स को प्रोत्साहन दिया जाए, ताकि अन्य आउटलेट कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा मिल सके।

बैठक में पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, पूर्व निदेशक एलबीएसएनएए राजीव चोपड़ा, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments