Sunday, September 6, 2026
Home बड़ी खबर नैनीताल में 121 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री...

नैनीताल में 121 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया 13 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और जनोपयोगी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया। यह परियोजना नैनीताल शहर में पार्किंग की दीर्घकालिक समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाएगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी राहत देगी।

दो योजनाओं का लोकार्पण, 11 का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान 30 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की लागत की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सूखाताल झील का सौंदर्यीकरण और विकास
29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। इस योजना के तहत सूखाताल झील का संवर्धन और सौंदर्यीकरण किया गया, जिसमें दो झीलों का निर्माण, उनके मध्य डक्ट, जल की शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट, नौ दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट एवं ट्रांजिट भवन तथा झील के चारों ओर पैदल पथ का निर्माण शामिल है।

हल्द्वानी में बालिका इंटर कॉलेज का पुनरुद्धार
1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत पुस्तकालय की संरचनात्मक दृढ़ता और पुनरुद्धार का कार्य कराया गया।

बेतालघाट में प्री-स्ट्रेस सेतु का निर्माण
9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग के किलोमीटर 11 पर 74.15 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस सेतु का निर्माण किया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

नैनीताल में ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग
34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये की लागत से नैनीताल जिला मुख्यालय में नेशनल होटल तल्लीताल क्षेत्र में ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसमें 202 चार पहिया और 96 दो पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग परियोजना
38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपये की लागत से रामनगर में पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग में 343 वाहनों की सुविधा के साथ 16 दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा।

रामनगर में पेयजल व्यवस्था को मजबूती
जिला खनिज न्यास निधि से 10 लाख 29 हजार रुपये की लागत से ग्राम शंकरपुर में तथा इतनी ही लागत से ग्राम जोगीपुरा में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना की जाएगी, जिससे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा।

बेतालघाट में लिफ्ट सिंचाई योजना
60 लाख 57 हजार रुपये की लागत से ग्राम अमेल में नलकूप आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

हल्द्वानी और लालकुआं में विद्यालयों का विकास
विधानसभा हल्द्वानी क्षेत्र में 61 लाख 23 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों की मरम्मत और निर्माण कार्य होंगे। वहीं विधानसभा लालकुआं में 4 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 14 विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।

कालाढूंगी और रामनगर में शिक्षा व स्वास्थ्य कार्य
विधानसभा कालाढूंगी में 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की लागत से पांच विद्यालयों, एक सड़क, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक उपकेंद्र के निर्माण व मरम्मत कार्य किए जाएंगे। विधानसभा रामनगर में 78 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों में मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा।

गोला नदी में रिवर क्रॉसिंग केबल निर्माण
जिले के गोला नदी क्षेत्र के दानीजाला में 28 लाख 82 हजार रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी विकास कार्य जनपद नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है और उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद के सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments