Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर उत्तरांचल प्रेस क्लब में अजय राणा दूसरी बार बने अध्यक्ष, योगेश सेमवाल...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में अजय राणा दूसरी बार बने अध्यक्ष, योगेश सेमवाल ने महामंत्री पद पर हासिल की जीत

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आन्दोलनकारी अजय राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वह दूसरी बार क्लब के अध्यक्ष बने हैं। वहीं, महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल को जीत मिली। अजय राणा के पूरे पैनल ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 17 में से 14 पदों पर जीत हासिल की। जीत के बाद अजय राणा और योगेश सेमवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताया और क्लब हित में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

क्लब के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। कुल 394 में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई मतगणना तड़के पांच बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने प्रतिद्वंदी गिरिधर शर्मा को 103 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। अजय राणा को 224 और गिरिधर शर्मा को 121 मत मिले।

महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल चन्दोला को 47 वोटों के अंतर से हराया। इस पद पर दो अन्य प्रत्याशी विनोद पुंडीर और विनोद पोखरियाल भी मैदान में थे, जिनके कारण योगेश सेमवाल की जीत काफी आसान हो गई। योगेश सेमवाल को कुल 140, अनिल चन्दोला को 93, विनोद पुंडीर को 62 और विनोद पोखरियाल को 46 वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह नेगी ने निकटमत प्रतिद्वंदी संजय किमोठी को 70 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। गजेंद्र नेगी को 187, संजय किमोठी को 117 और तीसरे प्रत्याशी असद खान को 36 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोबन गुसाईं ने सीधे मुकाबले में मनमीत रावत को 88 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। सोबन गुसाईं को 214 और मनमीत रावत को 122 वोट मिले।

संयुक्त मंत्री पद पर कांटे का मुकाबला रहा। यहां शिवेश शर्मा ने केएस बिष्ट को मात्र एक वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शिवेश शर्मा को 168 और केएस बिष्ट को 167 वोट मिले। संयुक्त मंत्री महिला के पद पर मीना नेगी ने गीता बिष्ट को 89 वोटों से हराया। मीना नेगी को 212 और गीता बिष्ट को 212 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष डंगवाल ने निकटतम प्रत्याशी राजेश बड़थ्वाल को 80 वोट से हराया। मनीष डंगवाल को 201 और राजेश बड़थ्वाल को 121 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी नारायण परगांई को मात्र 24 वोट से संतोष करना पड़ा।

संप्रेक्षक पद पर विजय जोशी ने निकटम प्रतिद्वंदी मंगेश कुमार को 29 मतों से हराया। विजय जोशी को 139 और मंगेश कुमार को 110 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी रमन जयसवाल को 92 मत मिले।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे। रश्मि खत्री 219, मनबर रावत 216, हिमांशु जोशी 199, मनमोहन लखेड़ा 196, वीरेंद्र डंगवाल ‘ पार्थ’ 186, मनोज सिंह जयाडा 183, हरीश थपलियाल 179, ओम प्रकाश जोशी 176 और सुलोचना पयाल 157 लेकर निर्वाचित हुए।

अन्य प्रत्याशियों दीपक बड़थ्वाल व किशोर रावत को 141-141, राजेंद्र उनियाल को 122, रूपेश राजपूत को 114, अनुज अवस्थी को 111, अंबुज शर्मा को 108, राजकुमार दक्ष को 75 और राजकमल गोयल को 66 मत मिले।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments