Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खुलेंगे "हाउस ऑफ हिमालया" के आउटलेट,...

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खुलेंगे “हाउस ऑफ हिमालया” के आउटलेट, मंत्री जोशी ने दिए निर्देश

देहरादून। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और देश-दुनिया से आने वाले लोगों तक इन उत्पादों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार “हाउस ऑफ हिमालया” के कई नए आउटलेट खोलेगी। बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

प्रदेश में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालया” की ब्रांडिंग की थी। उसके बाद से उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि देश और दुनिया के तमाम हिस्सों में हाउस ऑफ हिमालया के के उत्पादों की जबरदस्त मांग है। मंत्री गणेश जोशी ने सहकारिता, ग्राम्य विकास और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेते हुए राज्य के सभी प्रमुख स्थानों और पर्यटन स्थलों पर नए आउटलेट खोलने के निर्देश दिए।

उन्होंने हरिद्वार और उधमसिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने व सिंघाड़ा उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में सिंघाड़े और मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश के 93 ऑर्चर्ड (गार्डन) में भी फूलों की खेती करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशों में हार्टी टूरिज्म बहुत ज्यादा प्रचलित है। इसी तरह उत्तराखंड राज्य में भी हार्टी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग की जाए ब्रांडिंग बेहतर की जाए।

मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रदेश में गुणवत्ता तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि मिलेट्स रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैदराबाद ने उत्तराखंड के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता को देशभर सबसे बेहतर आंका है। उन्होंने सरकारी बंजर जमीनों की गुणवत्ता की जांच करने और उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में सचिन ग्राम्य विकास राधिका झा, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सहकारिता सोनिका, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments