Tuesday, September 15, 2026
Home देश-दुनिया दिवाली पर फिर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या में 25 हजार वालंटियर्स...

दिवाली पर फिर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या में 25 हजार वालंटियर्स जलाएंगे 24 लाख दीये

लखनऊ। लगातार छठे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इस साल 11 नवंबर को लगभग 25,000 वालंटियर्स अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाएंगे। अयोध्या में इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से सरकार अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बना रही है।

आयोजन में करीब एक लाख लीटर तेल का इस्तेमाल होगा। कार्यक्रम के आयोजक राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 21 लाख दीये सफलतापूर्वक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 24 लाख दीये लगाने का निर्णय लिया है। अवध विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, बड़ी संख्या में दीये जल्द ही बुझ जायेंगे। एहतियात के तौर पर हम 24 लाख दीये जलाएंगे ताकि अगर दो-तीन लाख दीये बुझ जाएं तो 21 लाख दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके।

अयोध्या प्रशासन इस उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद और अयोध्या के सभी कॉलेजों के 25,000 से अधिक वालंटियर्स लगे हुए हैं। आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय नोडल एजेंसी है।

वालंटियर्स को एक लीटर तेल की बोतल दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने दीया जलाने के लिए सभी आवश्यक तत्वों की आपूर्ति के लिए एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी को काम पर रखा है। दीपोत्सव पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वालंटियर्स के लिए दीये, टी-शर्ट और स्नैक्स पर खर्च शामिल है।

योगी सरकार 11 नवंबर को इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखेगी। गौरतलब है कि यह एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पिछले साल दीपोत्सव पर अयोध्या के घाटों को 15.76 लाख दीयों से रोशन किया गया था। स्वयंसेवकों ने घाटों पर बक्सों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है जहां दीये रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments