Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर केंद्रीय निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, छह पंजीकृत गैर मान्यता के राजनीतिक...

केंद्रीय निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, छह पंजीकृत गैर मान्यता के राजनीतिक दल किए सूची से बाहर

देहरादून। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के छह पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी छह दलों को राजनीतिक दलों की सूची से बाहर (डीलिस्टेड) कर दिया गया है। हालांकि सूची से बाहर किए गए सभी दल अगले 30 दिनों के भीतर इस आदेश के खिलाफ अपील दर्ज करवा सकते हैं।

आयोग ने बीते नौ अगस्त को यह आदेश जारी किया। इसके अनुसार, इन छह राजनीतिक दलों ने पिछले छह वर्षों के दौरान कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। साथ ही, भौतिक सत्यापन के दौरान उनके कार्यालय का पता भी सही नहीं मिला।

इसके अलावा आयोग ने दूसरे चरण में बीते छह साल से निष्क्रिय 11 अन्य पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दलों ने भी 2019 से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। उन्हें 27 अगस्त तक नोटिस का जवाब देने का समय दिया गया है। यह सभी दल आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

इन दिनों को किया गया डिलिस्ट

  • भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, देहरादून
  • हमारी जनमंच पार्टी, देहरादून
  • मैदानी क्रान्ति दल, देहरादून
  • प्रजा मण्डल पार्टी, पौडी गढवाल
  • राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी, हरिद्वार
  • राष्ट्रीय जन सहाय दल, देहरादून

इन दलों को जारी किया गया नोटिस 

  • भारत कौमी दल, हरिद्वार।
  • भारत परिवार पार्टी, हरिद्वार।
  • भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी, देहरादून।
  • भारतीय सम्राट सुभाष सेना, हरिद्वार।
  • भारतीय अन्तोदय पार्टी, देहरादून।
  • भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी, देहरादून।
  • गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, देहरादून।
  • पीपल्स पार्टी, रूडकी।
  • प्रजातन्त्र पार्टी ऑफ इण्डिया, नैनीताल।
  • सुराज सेवा दल, नैनीताल।
  • उत्तराखण्ड जनशक्ति पार्टी, देहरादून।
RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments