Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर बैठकः डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लाएं तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने...

बैठकः डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लाएं तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में  डिजिटल  फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर राजीव चावला भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए जिलेवार एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्य में तेजी लाए जाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई जा सकती है। उन्होंने किसान पंजीकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी सहायता हेतु कृषक एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से लगातार संपर्क में रहने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर राजीव चावला से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत एपीआई इंटीग्रेशन को शीघ्र शुरू कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण में रुकावट नहीं आएगी। इस अवसर पर सचिव एसएन पाण्डेय, चंद्रेश कुमार यादव, महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments