Thursday, July 30, 2026
Home खेल अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता : एजुकेशन वॉरियर्स वूमंस और स्कूल एजुकेशन की...

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता : एजुकेशन वॉरियर्स वूमंस और स्कूल एजुकेशन की टीम बनी चैंपियन

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की गई अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024 में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एजुकेशन वॉरियर्स ने पिटकुल और पुरुष वर्ग में स्कूल एजुकेशन ने यूपीसीएल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। स्कूल एजुकेशन के शैलेंद्र रौथाण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को पहले महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। एजुकेशन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच रचना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 57 और प्रीति ने 32 रनों की पारी खेली। पिटकुल के लिए पूनम और संगीता ने एक-एक विकेट चटकाया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिटकुल की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाएं और निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। टीम के लिए आशा ने सबसे अधिक 10 रन बनाए।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपीसीएल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों पर ढ़ेर हो गई। शुभम भंडारी ने 24 और अक्षय कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया। दिनेश सिंह नेगी ने 4 और हकीमुद्दीन ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी स्कूल एजुकेशन की टीम ने मैन ऑफ द मैच शैलेंद्र रौथाण के 68 रनों की बदौलत 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली।

शैलेंद्र रौथाण को प्लेयर ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता का बेस्ट बैट्समैन चुना गया। मुकेश कुमार को बेस्ट बॉलर, योगेश उनियाल को बेस्ट विकेटकीपर, अखिलेश राणा को बेस्ट फील्डर और सचिवालय डेंजर्स की टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया।

समापन अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह, पिटकुल निदेशक डीएस बुदियाल, अशोक कुमार जुयाल, विजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, सुनील लखेड़ा, जीतमणि पैन्यूली ने विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, सचिव राजेंद्र रतूड़ी, संयुक्त सचिव रवि रंसवाल, संप्रेक्षक अनिल काला, कोषाध्यक्ष अतुल परमार, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर चमोली, विनोद शर्मा, मनोज भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

खेल मैदान बचाइए, तभी खेल संस्कृति बचेगी, खेल नीति में उत्तराखंड को इस पर फोकस करने की जरूरत

उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला विद्यालय भवनों की संख्या बढ़ रही...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments