Sunday, September 13, 2026
Home खेल अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता: यूपीसीएल और सचिवालय ए ने बनाई सेमीफाइनल में...

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता: यूपीसीएल और सचिवालय ए ने बनाई सेमीफाइनल में बनाई जगह

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024 में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में यूपीसीएल ने सचिवालय डेंजर्स औऱ दूसरे मुकाबले में सचिवालय ए ने सीएमओ किंग्स 11 को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में पहला मैच सचिवालय डेंजर्स और यूपीसीएल के बीच खेला गया। सचिवालय की टीम पहले खेलते हुए 110 रनों पर ढ़ेर हो गई। नूर ने 28 और अरविंद ने 21 रनों का योगदान दिया। यूपीसीएल के दीपक मधवाल ने तीन और गौरव घिल्डियाल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की टीम ने महज 13.4 ओवरों में 05 विकेट खोकर पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। शुभम ने 31 और शेखर व किरन ने 23-23 रन बनाए। नीरज भंडारी ने 3 विकेट चटकाए। गौरव घिल्डियाल को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में सचिवालय ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। हरीश सैनी ने 67 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। भूपेंद्र जोशी ने 21 रनों का योगदान दिया। मसरूफ अली और श्यामपाल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमओ किंग्स 11 की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी और मुकाबला 42 रनों से हार गई। सुनील पंवार ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मदन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 और राकेश जोशी ने 3 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments