Monday, June 15, 2026
Home बड़ी खबर चीला वाहन दुर्घटना- महिला वन अधिकारी का शव किया बरामद

चीला वाहन दुर्घटना- महिला वन अधिकारी का शव किया बरामद

ऋषिकेश। एसडीआरएफ ने चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद कर लिया। गौरतलब है कि चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो रेंजर समेत वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. पांच घायल हो गए थे। जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आलोकी देवी का शव मिलने के बाद दुर्घटन में मृत लोगों की संख्या पांच हो गयी है।

गुरुवार की तड़के ही SDRF द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF के विशेषज्ञ गोताखोरों ने चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। दूसरी ओर, राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। SDRF द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

SDRF द्वारा सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर SDRF द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी। आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया , जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट ,डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments