Saturday, June 13, 2026
Home देश-दुनिया कैफे संचालक कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से करवाता था अनैतिक कार्य,...

कैफे संचालक कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से करवाता था अनैतिक कार्य, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा।  कैथल में चाय कैफे में महिलाओं व लड़कियों से कमीशन लेकर अनैतिक कार्य करवाने की सूचना पर पुलिस ने अंबाला रोड स्थित एक कैफे में छापा मारा। छापामारी के दौरान कैफे  में उसके संचालन में हिस्सेदार एक युवक सहित दो महिलाएं मौके पर मिली। पुलिस ने जब वहां पर गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर चाय पिलाने की आड़ में लड़को को ग्राहक के रूप में बुलाकर व कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जाता था। पुलिस ने कैफे के संचालक पार्टनर गांव तारागढ़ निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि थाना सिविल लाइन के सुरक्षा एजेंट की शिकायत अनुसार उसको गुप्त सूचना मिली कि अंबाला रोड कैथल स्थित सेलिब्रेशन कैफे के मालिक विशाल व उसके पार्टनर मुकेश कुमार कैफे में बैठकर चाय पिलाने की आड़ में लडक़ों को ग्राहक के रूप में बुलाते हैं और कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जाता है।

इस सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह व महिला एसएचओ एसआई रेखा के साथ टीम का गठन करके उक्त कैफे पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान वहां दो महिलाएं व मुकेश मिला। आरोपी मुकेश ने पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

ले.ज. (सेनि) एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के तीसरे सीडीएस, कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना की कमान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि को देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments