Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर बद्री-केदार मंदिर समिति कर्मचारी सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर

बद्री-केदार मंदिर समिति कर्मचारी सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने कर्मचारी सेवा नियमावली का स्वागत किया

अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया

जोशीमठ/ गोपेश्वर/ उखीमठ/ रूद्रप्रयाग । श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ प्रतिष्ठान के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट में शुक्रवार को मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कर्मचारी सेवा नियमावली बनाने के महति योगदान हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा प्रदेश सरकार तथा पर्यटन म़त्री सतपाल महाराज का आभार जताया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम 1939 बनने के बाद से अभी तक 80 वर्ष बाद तक सेवानियमावली बनाने के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पायी थी वर्तमान में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पद भार संभालते ही कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। उन्होंने सेवा नियमावली को दिन रात एक कर तैयार करवाया। अंत्वोगत्वा बेहद प्रयासों के बाद बीते कल शुक्रवार को कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल गयी। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान बढा है तथा स्थायी/ स्थायी/ सीजनल कार्मिकों के हित सुरक्षित हुए है। इससे मंदिर समिति में नियुक्ति, वरिष्ठता,पदौन्नति, कार्यविभाजन जैसे मतभेद भी समाप्त हो गये है और अब मंदिर समिति के कर्मचारी अधिक कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा कर सकेंगे।

मंदिर समिति के जोशीमठ प्रतिष्ठान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान की अध्यक्षता में श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय सभागार में बैठक शुरू हुई जिसमें कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट से प्रख्यापित किये जाने का स्वागत किया गया तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिह को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष तिवारी,पूर्व प्रचार मंत्री राजेंद्र सेमवाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, पूजा डेस्क प्रभारी केदार सिंह रावत, अजय सती,विजया ध्यानी,अनसुया नौटियाल, अंजना भट्ट,जगत राम पुरोहित आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ प्रतिष्ठान के कर्मचारियों की बैठक मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें सभी कर्मचारियों ने मंदिर समिति सेवा नियमावली के कैबिनेट में मंजूर होने पर खुशी व्यक्त की तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया गया। साथ ही मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवा नियमावली कर्मचारियों के हितों के लिए बनी है इसमें किसी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। नियमावली में कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। बैठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवाण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, पारेश्वर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

मंदिर समिति के देहरादून, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर( गढवाल), श्रीनगर,चमोली, जोशीमठ में मंदिर समिति कर्मचारियों ने सेवा नियमावली के कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता जताई है।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments