Sunday, March 8, 2026
Home एजुकेशन बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की मनाई खुशी, शिक्षकों ने सफल छात्रों...

बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की मनाई खुशी, शिक्षकों ने सफल छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून। शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज पंडितवाड़ी के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र भट्ट ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों ने छात्रों के साथ वर्षभर मेहनत की, जिसके सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन ने छात्रों की सफलता की राह आसान की है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 26 छात्र-छात्राओं में से 21 ने प्रथम और पांच ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की। वहीं, हाईस्कूल की 57 छात्र-छात्राओं में से 16 ने प्रथम और 40 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। हाईस्कूल में सोनू कुमार ने 79 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटर में ललित ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में किशन, संध्या, हिमांशु, जैस्मिन, मानसी, अंकिता, अभिषेक, सुनील, प्रियंका गुसाँईं आदि ने 70 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र भट्ट ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण शशि कुलाश्री, सुखपाल परमार, सुमन बर्त्वाल, प्रज्ञा जोशी, जयदीप बेलवाल, अजय शर्मा, अर्चना वशिष्ट, नीलम मिश्रा, अनिल राठौर ने भी छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 का भव्य शुभारंभ, यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने भी रखी अपनी बात

पंचकूला (हरियाणा)/देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक दशहरा मैदान में...

धामी सरकार में मेडिकल एजुकेशन का हब बना उत्तराखंड, 1325 हुई एमबीबीएस की सीटें, युवाओं को ज्यादा मौके

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजुकेशन हब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments