Thursday, March 12, 2026
Home देश-दुनिया मुश्किलों में घिरे बिग बॉस विजेता एल्विश यादव

मुश्किलों में घिरे बिग बॉस विजेता एल्विश यादव

रेव पार्टी में जहरीले सांप और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का लगा आरोप

एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। बिग बॉस विजेता एल्विश यादव मुश्किलें में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, एल्विश पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इस रेव पार्टी में प्रतिबंधित सांपों के जहर तक का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही विदेशी लड़कियां भी बुलाई गई थी।

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में छापेमारी करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पांच कोबरा सांप बरामद किए हैं। साथ ही सांप का जहर भी मिला है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने एल्विश यादव समेत 6 को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं।

ये पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा वादी (पीएफए-एनिमल वेलफेयर ऑफिसर) की तहरीर के आधार पर एलविश यादव सहित 6 व्यक्तियों के विरुद्ध नोएडा सेक्टर-51 स्थित बैक्वट हाल में पार्टी करने व सांपों का जहर उपलब्ध कराने के संबंध में मामला दर्ज करते हुए बैंक्वेट हॉल से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 9 सांप मिले हैं। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments