Thursday, June 25, 2026
Home बड़ी खबर बड़ी उपलब्धिः अपुणी सरकार के जरिये 50 लाख से ज्यादा को मिली...

बड़ी उपलब्धिः अपुणी सरकार के जरिये 50 लाख से ज्यादा को मिली नागरिक सुविधाएं

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (Information Technology Development Agency) के “अपुणी सरकार” पोर्टल के नाम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। पोर्टल के जरिये अब तक आवेदकों को 50 लाख से ज्यादा नागरिक सेवाओं और सुविधाओं का लाभ मिला है। लोगों को एक जगह पर 671 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ देने के उद्देश्य से इस पोर्टल की शुरूआत की गई थी। इससे लोगों को सामान्य दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों, सेवाओं और सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है।

अपर निदेशक गिरीश चंद्र गुणवंत ने बताया कि पोर्टल के जरिये 99 फीसदी प्रोसेसिंग दर के साथ 50 लाख से ज्यादा आवेदनों का ऑनलाइन निपटारा किया गया है। मुख्य आयुक्त सेवा का अधिकार आयोग के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में बनाए गए पोर्टल के जरिये लोगों को ज्यादातर सरकारी सेवाएं घर बैठे मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि पोर्टल से मिल रही सेवाओं की आयोग लगातार निगरानी भी करता है। ताकि लोगों को समय पर सभी सेवाएं मिले और पारदर्शिता बनी रहे।

निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 नवंबर 2021 को इस पोर्टल का शुभारंभ किया था। लोगों को इससे कई तरह की सुविधाएं आसानी से मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। इससे लोगों को सुविधाओं के लिए अनावश्यक भटकना नहीं पड़ रहा है। साथ ही कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। लोग विभिन्न प्रमाणपत्रों, लाइसेंसों और परमिटों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और अपने आवेदनों की स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टल के माध्यम से दी जा रही कुल 671 सेवाओं की संख्या को बढ़ा कर लगभग 900 किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक यूआरएल https://eservices.uk.gov.in/ के जरिये इस पोर्टल की सभी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments