Thursday, July 30, 2026
Home हेल्थ सावधान- जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से आपके शरीर का हो सकता...

सावधान- जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से आपके शरीर का हो सकता है इतना बुरा हाल

चार दोस्तों के साथ ठहाके लगाते हुए कॉफी पीने में बड़ा मजा आता है. अक्सर कामकाजी लोग एक साथ बैठते हैं तो कॉफी ही पीते हैं। इसके पीछे का कारण है खुद को रिफ्रेश करना थकावट को दूर करना… लेकिन अगर आप कैफीन बहुत अधिक मात्रा में ले रहे हैं तो ये बड़े पैमाने पर आपके लिए खराबी पैदा कर सकता है. इससे आपको कई सारी शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है आइए जानते हैं।

क्या कहती है स्टडी
न्यूरोफार्माकोल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि बहुत अधिक कैफीन के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.ये यहीं ख़त्म नहीं होता। अध्ययन में ये भी बताया गया है कि अगर कैफीन को कम मात्रा में न लिया जाए तो चिंता, दिल की धडक़न, पेट की समस्याएं और नींद की समस्या भी हो सकती है। द ऑनकोटारगेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि लंबे समय तक रोजाना तीन से चार कप से अधिक कॉफी पीने से मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन हो सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो दिल का दौरा पड़ सकता है।

ज्याद कॉफी पीने के साइड इफेक्ट्स

1- सुबह कॉफी पीने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है. शरीर में जमा मल को निकालना आसान होता है लेकिनअधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से आपको दस्त और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।

2. कैफीन तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप ये रक्तचाप बढ़ाता है. हालाँकि रक्तचाप में ये बढ़ोतरी अस्थायी है और स्वस्थ व्यक्तियों पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है, जो लोग उच्च रक्तचाप से पीडि़त हैं उन्हें कैफीन का सेवन सीमित करना चाहिए।

3. कैफीन का सेवन आपको अधिक पेशाब के लिए भी मजबूर कर सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कैफीन माइल्ड डाययूरेटिक के रूप में कार्य करता है। हालाँकि, इसके कारण होने वाले डिहाइड्रेशन का कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

4. बहुत सारे लोग जब थक जाते हैं तो अधिक ऊर्जावान महसूस करने के लिए कॉफी पीते हैं। कैफीन द्वारा प्रदान की जाने वाली ऊर्जा वृद्धि अस्थाई होती है। जब यह एक बार खत्म हो जाता है तो आप थका हुआ महसूस करने लगते हैं। अनिद्रा,आपको अधिक थका हुआ और थका हुआ बना सकती है।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments