Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर कृषि मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल व सब्जी बाजार...

कृषि मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल व सब्जी बाजार की देखी व्यवस्था

जर्मनी/ देहरादून। विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने अपने विदेश दौरे के दौरान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा फ्रैंकफर्ट मंडी के एमडी मुलर सेमोन और अन्य अधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाई गई। मंत्री गणेश जोशी द्वारा मंडी की साफ सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेस्टेज को कैसे डिस्पोज किया जाता है उसकी प्रक्रिया तथा रीसाइक्लिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मंत्री ने वहां के व्यापारियों के साथ भारत और जर्मनी के मध्य उत्पादों के आयात एवं निर्यात के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि विपणन मंडियों का अधुनिकीकरण उपभोगताओं को बेहतर गुणवतायुक्त उत्पाद कैसे प्रदान किया जाय तथा भविष्य की चुनौतियों के संबंध में अपने अनुभवों को साझा किया। फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार भ्रमण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रैंकफर्ट के स्थानीय फल सब्जियों के व्यापारियों से अनेक उत्पादों के बारें में भी जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर है। जहां उन्होंने बीते दिनों मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। उक्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुभवों से ज्ञान प्राप्त कर, उत्तराखण्ड राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सकें।

इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट मंडी एमडी मुलर सेमोन, प्रबंध निदेशक डॉ जेएस यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments