Monday, June 15, 2026
Home मनोरंजन थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार...

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

थिएटर रिलीज के बाद अक्षय कुमार कि फिल्म मिशन रानीगंज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार और नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर दी है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में अक्षय कुमार फिल्म की थोड़ी सी कहानी बताते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।

मिशन रानीगंज एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में 1989 में कोयला खनिकों को बचाने वाले स्वर्गीय जयवंत सिंह गिल के बहादुर मिशन को दिखाया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार ने जयवंत सिंह गिल का रोल अदा किया है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये फिल्म राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणति चोपड़ा लीड रोल में है. फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित है, वहीं, टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का म्यूजिक जेजस्ट का है। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को पर्दे पर जीवंत करती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments