Monday, June 8, 2026
Home बड़ी खबर नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। इस आयोजन के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया कि पर्वतीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए उन्हें आर्थिक प्रगति से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही पोखड़ा विकासखंड में रसलवाँण दीवा मंदिर, बीरोंखाल में कालिंका मंदिर, एकेश्वर में एकेश्वर महादेव मंदिर तथा पाबौ में चम्पेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े आधारभूत विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन पहलों से धार्मिक और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थी करिश्मा और सलोनी को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा योगिता की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। समाज कल्याण विभाग के तहत तुलसीदास और बीरेन्द्र को दिव्यांग उपकरण प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय नागरिकों, साइक्लिस्टों और एंगलरों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।

महोत्सव के दौरान पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज और रिवर्स बंजी जैसी विभिन्न साहसिक गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार वैली क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है, जिसे योजनाबद्ध ढंग से विकसित कर राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल परियोजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 650 करोड़ रुपये की लागत से National Institute of Technology का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खोह नदी को स्वच्छ बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये की परियोजना पर आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गड़िया गांव में एनसीसी अकादमी, कोटद्वार में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, मालन नदी पर पुल निर्माण, सतपुली में सिंचाई निरीक्षण भवन, तथा विभिन्न पर्यटन और खेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र और संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है, जिसमें सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल उत्तराखंड को एडवेंचर पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन जनपद पौड़ी के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित इस महोत्सव में एक ही मंच से अनेक गतिविधियों का सफल संचालन किया गया, जिसने आयोजन क्षमता और जनसहभागिता का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments