Sunday, September 6, 2026
Home खेल दून टाइटन और दून किंग राइडर की धमाकेदार जीत, अरविंद रावत और...

दून टाइटन और दून किंग राइडर की धमाकेदार जीत, अरविंद रावत और योगेश सेमवाल का ऑलराउंड जलवा

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार का दिन दो धमाकेदार मुकाबलों के नाम रहा। दून टाइटन ने पहले मैच में दून सुपर किंग को 51 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में दून किंग राइडर ने दून चौंपियन पर 77 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों मैचों में ऑलराउंडरों ने खेल का रुख अपनी ओर मोड़ते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

मुख्य अतिथि सुमनलता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ मंच देते हैं, बल्कि खेल भावना और अनुशासन की असली पहचान भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जीत-हार से आगे बढ़कर पूरे समर्पण के साथ खेलें, तभी खेल का सार पूर्ण होता है।

पहले मुकाबले में दून टाइटन ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत करते हुए अंत में रन गति बढ़ाई और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य सेट किया।
जवाब में दून सुपर किंग की बल्लेबाजी ढह गई। मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम 16.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस मैच के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे अरविंद रावत, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम की जीत तय कर दी। उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन की उपयोगी पारी खेली और फिर गेंदबाजी में 3.2 ओवर में मात्र 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके प्रदर्शन ने सुपर किंग की उम्मीदों को पूरी तरह मिटा दिया। रावत को उनके शानदार ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में दून किंग राइडर ने अपनी सटीक रणनीति और चुनिंदा आक्रामक शॉट्स के दम पर 20 ओवर में 141/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती धीमी गति के बाद मध्य क्रम ने पारी को संभालते हुए स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाया। गेंदबाजी के दौरान दून किंग राइडर ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। दून चौंपियन की टीम कभी भी लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर नहीं आई और 13.3 ओवर में 64 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

मैच के सितारे रहे योगेश सेमवाल, जिन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन (2 चौके) की उपयोगी पारी खेली और फिर गेंदबाजी में 3.3 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता ने दून चौंपियन को संघर्ष का कोई मौका नहीं दिया। सेमवाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दून किंग राइडर की इस बड़ी जीत ने टीम को टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है, जबकि दून चौंपियन को शुरुआती चरण में ही भारी झटका लगा है।

कार्यक्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर क्लब के संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मौ. असद, मनवर रावत, संदीप बडोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments