Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर वरदान व तस्वीर आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय...

वरदान व तस्वीर आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” का भव्य आगाज

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत का भव्य आगाज हुआ। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में उद्घाटन समारोह के बाद कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दोपहर बाद, ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सड़क पर खुद सुरक्षित रहने और दूसरों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

मंगलवार को दून इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, स्कूल के चेयरमैन डा. डीएस मान, समाजसेवी व फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, एडोस रिन्यूवल एनर्जी के जेएस बिष्ट, उत्तराखंड फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कन्वीनर अनिल मारवाह, शिक्षाविद डा. सुनील अग्रवाल और समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नई दिल्ली के राहुल खन्ना एजुकेशन थ्रू थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने इसके बाद सड़क सुरक्षा को लेकर शानदार नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। उन्होंने ना सिर्फ छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया बल्कि अपने माता-पिता व अन्य लोगों को भी उन्हें मानने के लिए कहने को प्रेरित किया।

अपने संबोधन में प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक विषयों पर छात्र-छात्राओं को सिखाने की वरदान की यह पहल बेहद सराहनीय है। सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर एक छोटी सी गलती किसी की जान ले सकती है। इसलिए हम सभी को नियमों का पालन करना ही चाहिए। डा. डीएस मान ने कहा कि खुद जागरूक हुए बिना हम समाज में बदलाव नहीं ला सकते। छात्र-छात्राओं को नियमों का पालन करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

दोपहर बाद, ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की नाट्य प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारे में जानने को बहुत कुछ मिला। सूर्यकांत धस्माना ने वरदान संस्था की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। संचालन करते हुए वरदान के सचिव अनिल चन्दोला कहा कि जिम्मेदार और सभ्य नागरिक नियमों का पालन करते हैं। संस्था का प्रयास छात्रों को ऐसे ही जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने में अपना योगदान देना है। आयोजन में डीआईएस के प्रधानाचार्य डा. दिनेश बर्थवाल, नरेंद्र रौथाण, पूजा चौहान, मनोज दसौनी, संजय मेवाड़, नितेश कुमार, आशीष मिश्रा समेत अन्य ने अपना सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments