Friday, March 13, 2026
Home बड़ी खबर गर्मियों में नहीं होगी पेयजल की किल्लत, सीएम धामी के निर्देश पर...

गर्मियों में नहीं होगी पेयजल की किल्लत, सीएम धामी के निर्देश पर सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित

देहरादून। गर्मियों में इस बार लोगों को पेयजल किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। पेयजल किल्लत से निपटने के लिए राज्य सरकार के स्तर से अभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। टोल फ्री नंबर जारी करने के साथ ही इसके प्रभारी अधिकारी भी बनाए गए हैं।

सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रीष्मकाल में किसी भी नागरिक को पेयजल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। विभागीय स्तर पर नियंत्रण कक्षों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु व्यापक स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।

राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4100 और 1916 पहले से चल रहा है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 13 जनपदों में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

इन कन्ट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है। सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है।

जनपदवार कन्ट्रोल रूम नंबर और प्रभारी

देहरादून: सतेन्द्र कुमार गुप्ता – 0135-2676260

टिहरी: प्रशांत भारद्वाज – 01376-232154

उत्तरकाशी: एलसी रमोला – 01374-222206

हरिद्वार: विपिन कुमार – 01334-226360 / 262099

पौड़ी: शिव कुमार राय – 01368-222015

चमोली: सुशील सैनी – 01372-252341

रुद्रप्रयाग: अयनीश एम पिल्लई – 01364-233226

नैनीताल: रविशंकर लोशाली – 05946-220776

उधमसिंह नगर: तरुण शर्मा – 05944-243711

अल्मोड़ा: नीरज तिवारी – 05962-234049

बागेश्वर: चन्दन सिंह देवरी – 05963-222038

पिथौरागढ़: सुरेश चंद जोशी – 05964-225237

चंपावत: बिलाल यूनुस – 05965-230485

RELATED ARTICLES

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments