Saturday, June 13, 2026
Home ताजा खबर आ गई नई वोटर लिस्ट, किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए...

आ गई नई वोटर लिस्ट, किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए 28 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे अपनी आपत्ति

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 83 लाख, 71 हजार 700 हो गई है। इस दौरान प्रदेश में दो लाख, 42 हजार 365 नए मतदाता पंजीकृत हुए जबकि एक लाख 14 हजार 88 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या में एक लाख 28 हजार 277 की बढ़ोत्तरी हुई है।

मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संख्या विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर 10 अक्टूबर 2024 तक की है।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। आगामी 28 नवम्बर 2024 तक मतदाता नामावली संबंधी दावे एवं आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जनपद स्तर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 51,694, ऊधम सिंह नगर में 46,648 और हरिद्वार में 38,435 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि रुद्रप्रयाग में सबसे कम 4,445, चम्पावत में 5,306 एवं बागेश्वर में 5,342 नए पंजीकरण हुए हैं। हरिद्वार से 17,086, पौड़ी से 14,130 और नैनीताल से 12,261 मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं।

उन्होंने बताया कि पांच पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 से ज्यादा हो गई है। इसके चलते पांच नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments