Tuesday, September 15, 2026
Home हेल्थ टेंशन और निगेटिविटी से रहना है दूर तो घर पर पाल लें...

टेंशन और निगेटिविटी से रहना है दूर तो घर पर पाल लें कुत्ता, हैरान कर देने वाले हैं कई फायदे

घर पर कुत्ता पालना बहुत से लोगों का शौक होता है. बहुत से लोग डॉगी के साथ ही अपना काफी समय बिताते हैं। क्या आप जानते हैं कि घर पर कुत्ता पालना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। दरअसल, कुत्ता वफादार तो माना ही जाता है सेहत के लिए लाभकारी भी माना जाता है। एक्सपर्ट्स इसके कई फायदे बताते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर कुत्ता पालने से सेहत को किस तरह के और क्या-क्या फायदे होते हैं…

नेगेटिविटी की छुट्टी
कहा जाता है कि घर में कुत्ता पालने से दिमाग में निगेटिव थॉट्स नहीं आते हैं। अगर आसपास डॉग है तो आपका ध्यान उसी पर रहता है और निगेटिव इमोशंस पास नहीं फटकते हैं। कुत्ता या पैट पर आपका फोकस डर को दूर करता है और निगेटिव विचारों को बदलने का काम करता है। कुत्ते के साथ खेलना भी फायदेमंद माना जाता है।

तनाव से मिलेगा छुटकारा
घर पर अगर कुत्ता पाल रखा है तो तनाव आपसे दूर ही रहता है. दरअसल, कुत्ता पास रहने पर बहुत से लोग उसके साथ ही ज्यादातर टाइम बिताते हैं, ऐसे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती और ध्यान टेंशन बढ़ाने वाली चीजों पर नीहं जाता है। इस कारण काफी हद तक तनाव कम हो जाता है।

वजन कम करे
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घर में डॉग पालने से वजन भी तेजी से कम होता है। जब आप उसे घुमाने के लिए डेली बाहर लेकर जाते हैं तो काफी देर तक आपका वॉक भी हो जाता है। इससे आपका खाना पच जाता है और वजन तेजी से कंट्रोल होता है।

हेल्दी और फिट बनाए
एक्सपर्ट का मानना है कि एक हफ्ते में कम से कम तीन घंटे एक्सरसाइज तो करनी ही चाहिए. इससे सेहत शानदार बनती है। एक्सरसाइज हमें फिट भी रखने का काम करता है. जो लोग घर में कुत्ता रखते हैं, वे उसे घुमाने भी जरूर लेकर जाते हैं। उसके साथ भागते-दौड़ते हैं. इससे उनका वर्कआउट हो जाता है और वे फिट रहते हैं।

कैंसर का संकेत मिल सकता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, घर में कुत्ता पालने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का पता भी आसानी से चल सकता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि सूंघने की शक्ति ज्यादा होने के चलते कुत्ता कैंसर को काफी पहले ही सूंघ सकता है। इससे सही समय पर कैंसर का पता कर उसका इलाज हो सकता है। इसलिए कुत्ता पालने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments