Tuesday, March 10, 2026
Home खेल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, केएल राहुल...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा बाहर

नई दिल्ली। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले भारत के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत के 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी के दौरान जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट लगी। वहीं, केएल राहुल को भी इस मैच के दौरान ही चोट लगी और अब यह दोनों खिलाड़ी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। बयान में आगे बताया गया है कि पुरुष चयन समिति ने विशाखापत्तनम टेस्ट के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया है। जडेजा और राहुल की चोटें भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। खासकर हैदराबाद टेस्ट 28 रन से हारने और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछडऩे के बाद। मेजबान टीम को पहले से ही विराट कोहली की कमी खल रही है, जो व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। साथ ही वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं।

वाशिंगटन ने भारत के लिए चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम छह विकेट हैं। साथ ही उन्होंने तीन अर्द्धशतक लगाए हैं। मार्च 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ प्रारूप में अपनी आखिरी उपस्थिति के बाद उन्हें टेस्ट सेट-अप में वापस बुला लिया गया है। सौरभ मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम के सदस्य थे और उन्हें साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए जडेजा के प्रतिस्थापन के रूप में बुलाया गया था।

इस बीच सरफराज को भारतीय टेस्ट टीम में अपना पहला, लेकिन लंबे समय से प्रतीक्षित बुलावा मिल गया है। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट के पिछले तीन सीजऩ में शानदार रन बनाने वाले सरफराज ने हाल ही में शानदार 161 रन बनाए, जिससे भारत ए ने अहमदाबाद में दूसरे चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस को एक पारी और 16 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का अगला टेस्ट मैच 2 फरवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments