Thursday, March 12, 2026
Home मनोरंजन 'पुष्पा 2- द रूल' की रिलीज का काउंटडाइन शुरू, 200 दिन बाद...

‘पुष्पा 2- द रूल’ की रिलीज का काउंटडाइन शुरू, 200 दिन बाद रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

शानदार पोस्टर हुआ रिलीज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का सीक्वल इस साल 2024 में रिलीज होने वाला है. पुष्पा 2: द रूल साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है. अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काउंटडाउन शुरु कर दिया है. पुष्पा 2 का काउंटडाउन मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करके शुरु किया।

पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस माय थ्री ने 200 अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पुष्पा 2 के लिए नया पोस्टर जारी किया है। ये एक काउंटडाउन पोस्टर है. इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म की रिलीज में अब केवल 200 दिन बचे हैं। साल 2021 में पुष्पा: द राइज की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में आने जा रही है. फिल्म मेकर्स ने काउंटडाउन शुरू करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा।

पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी
अल्लू अर्जुन की फिल्म के सीक्वल को लेकर हाइप भी जोरों पर है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन  मास्टर फिल्ममेकर सुकुमार द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में रूल करने के लिए लौट आए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं. वहीं, एक्टर फहद फासिल भी फिल्म का हिस्सा हैं। साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म रिलीज होने जा रही है।

माइथ्री मूवी मेकर्स दर्शकों के लिए एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पुष्पा 2 का फर्स्ट पोस्टर मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार के जन्मदिन पर शेयर किया था. इस पोस्टर को ही 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था. पुष्पा 2 के मेकर्स ने दावा किया था कि भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म के पोस्टर पर सबसे ज्यादा लाइक आने का रिकॉर्ड बन गया है. अब 200 दिन बाद फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments