Saturday, April 19, 2025
Home क्राइम प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई...

प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

बरेली। मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दूसरे समुदाय का शादीशुदा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हकीकत उगलने लगा। उसने कबूला कि अपनी प्रेमिका से ही शादी करने का जुनून था। उसके परिजन रोड़ा बन रहे थे। शादी की खातिर वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार था पर प्रेमिका की मां और भाई न माने तो उसने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे के लिए मशक्कत कर रही थी। जिस युवक पर रिपोर्ट कराई गई, उसकी लोकेशन कुछ दिन पहले से ही पंजाब में आ रही थी, जहां वह काम करता है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया। यह भी तय था कि सामान्य तौर पर तय कराई जा रही शादी के टूटने से कोई शख्स इतना परेशान क्यों होगा कि वह लड़की के परिजनों की हत्या कर दे। पुलिस उलझन में थी कि सर्विलांस की रिपोर्ट भी मिल गई।

इसमें मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल ने पुलिस को खुलासे का सिरा दे दिया। करीब पांच साल से एक नंबर पर लड़की की रोज ही करीब पांच से छह घंटे बात होती थी। नंबर उसी इलाके के गांव रजपुरा माफी निवासी राशिद का था। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे राशिद को सर्विलांस की मदद से खोज निकाला और थाने ले आई। यहां थोड़ी सी सख्ती पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। मृतका के पति ने पहले अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। बेटी का प्रेमी राशिद मां-बेटे का कातिल निकला।

राशिद ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की बच्ची भी है। वह महिला की बेटी से छह साल से प्यार करता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती थी। उसने लड़की से कह रखा था कि उसकी खातिर वह अपनी पत्नी-बेटी व परिवार को छोड़ देगा, यहां तक कि धर्म बदल लेगा। यही बात उसकी मां व भाई से कहने वह नर्सरी पर गया था पर वो लोग बहस करके उसी पर हमलावर होने लगे। वह काफी गुस्से में था और फिर उसने सोच लिया कि विरोध करने वालों को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका भी इन दिनों अपने परिवार के दबाव में लग रही थी और उसकी कॉल नहीं उठा रही थी। इससे उसका गुस्सा और भड़क गया था।

राशिद ने बताया कि कहासुनी में गुस्सा होकर प्रेमिका का भाई उस पर हमला करने लगा। वह भारी भरकम हथौड़ा साथ लेकर गया था। उसने युवक के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार किया। सामने ही बेटे पर हमला होते देख महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा। महिला के नाखून उसके जिस्म में कई जगह लगे तो वह तिलमिला उठा। उसके बेटे के जमीन पर गिरते ही राशिद ने मां को निशाने पर ले लिया। महिला के सिर में ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। तब तक हमला किया जब तक वह शांत न हो गई। उसे होश आया तो अपनी ही करतूत पर हैरान रह गया। फिर युवक का मोबाइल और हथौड़ा छुपा दिया और घर चला गया। घटना के वक्त सिर में गोली लगने से मौत की स्थिति लग रही थी। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली नहीं मिली। वजनदार चीज सिर में प्रहार कर हत्या के संकेत मिले। बर्बरता पूर्वक मारने से महिला का भेजा ही बाहर निकल आया था।

RELATED ARTICLES

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक, अभिनव कुमार की जगह संभाली जिम्मेदारी

देहरादून। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद संभाल लिया। 1995...

उज्जैन के दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ आचार्य और सेवादार ने किया यौन शोषण 

नई दिल्ली। उज्जैन के दंडी आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के...

मुंहबोले मामा ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़े देख सहमी मां 

ऊधम सिंह नगर। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः दून के आदित्य ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की देशभर में 654वीं रैंक

देहरादून। प्रतिष्ठित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेंस में दून के आदित्य नारायण मीणा ने इतिहास रच दिया। आदित्य ने अपने पहले ही प्रयास में...

उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग हुई आर-पार

देहरादून। बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में उत्तराखंड के नाम पर बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक देश की...

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को देना होगा अचल संपत्ति का विवरण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के सभी अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति...

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त पीजी डॉक्टरों की होगी तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को इस वर्ष बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रीय...

Recent Comments