Sunday, September 6, 2026
Home हेल्थ सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से...

सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे

अनार प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स समेत कई अन्य खास तत्व भी मौजूद होते हैं।आहार और पोषण विशेषज्ञों की मानें तो लोगों के लिए रोजाना एक अनार खाना लाभदायक हो सकता है, जबकि छोटे बच्चों को इसका जूस बनाकर पिलाना चाहिए।आइए आज हम आपको इस स्वास्थ्यवर्धक फल को डाइट में शामिल करने के फायदे बताते हैं।

हड्डियों को मजबूती देने में है कारगर
यह फल हड्डियों के घनत्व के नुकसान को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये फ्लेवोनोइड शरीर की सूजन से लड़ते हैं, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्या का कारण बन सकती है। इसके अलावा जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अनार का अर्क उन लक्षणों का प्रभाव भी कम करता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण सामने आते हैं।

हृदय के लिए हो सकता है लाभदायक
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण इसे हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।इस फल के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।इसके अलावा अनार का सेवन करने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। बता दें कि धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने पर एथेरोस्क्लेरोसिस नामक बीमारी होती है।
तनाव को कम करने में भी है सहायक अनार शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह मनोवैज्ञानिक तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है। क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है। यह तनाव का स्तर बढ़ाता है। इसलिए जब भी खुद को तनावपूर्ण महसूस करें तो अनार का सेवन जरूर करें।

पाचन को सुधारने में है सहायक
सर्दियों में कई लोग भारी खाद्य पदार्थ खाने लगते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में अनार में मौजूद पैक्टिन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। पैक्टिन आंतों से पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा कर देता है।इसके अलावा फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पेट में सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है और शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने में भी कर सकता है मदद
कमजोर इम्युनिटी के कारण कई तरह के संक्रमण और बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अगर रोजाना एक अनार का सेवन किया जाए तो इम्युनिटी में काफी हद तक सुधार हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अन्य गुण शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments