Monday, June 22, 2026
Home हेल्थ आइस बाथ के फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं इसके...

आइस बाथ के फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में अक्सर लोग नहाने के कतराते हैं। इस मौसम में नहाने का ख्याल ही आपके रोंगटे खड़े कर देता है। ऐसे में आइस बाथ के बारे में सुनकर तो कंपकंपी ही छूट जाती होगी। हालांकि, आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। बर्फ के ठंडे पानी से नहाना क्रायोथेरेपी का एक प्रकार है, जिसे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
यही वजह है कि अक्सर कई मशहूर हस्तियां अक्सर ठंडे पानी में डुबकी लगाती नजर आती रहती हैं।

अगर आप आइस बाथ के फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे-

नींद को बढ़ावा दें
बर्फ के पानी से स्नान करने से आपकी नींद बेहतर होती है। दरअसल, इसकी मदद से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय करने में मदद मिल सकती है, जिससे रात में बेहतर नींद आ सकती है।

आपके दिल के लिए फायदेमंद
बर्फ के पानी से नहाने से आपके दिल को भी काफी फायदा मिलता है। आइस बाथ लेने से पेरिफेरल वैस्कुलर सिस्टम को एक्टिव करने में मदद मिलती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो बर्फ के पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद होगा। शॉर्ट-टर्म बर्फ के पानी से नहाने से आपको बिना अपनी डाइट में बदलाव किए वजन घटाने में मदद मिलती है।

दर्द से राहत दिलाए
हैवी एक्सरसाइज के बाद अगर आप बर्फ के पानी से नहाते हैं, तो उससे आपको मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

याददाश्त और ऊर्जा को बढ़ावा दें
आइस बाथ लेने से नर्वस सिस्टम और स्ट्रेस हार्मोन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments