Sunday, June 28, 2026
Home हेल्थ विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैर में होती है झुनझुनी, जानें कैसे...

विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैर में होती है झुनझुनी, जानें कैसे दूर होगी समस्या

क्या आप भी बार-बार झुनझनी आने से परेशान हैं? क्या आपके हाथ-पैर में भी हमेशा ही झुनझुनी चढ़ती रहती है? अगर हां, तो क्या आप इसका कारण जानते हैं? दरअसल, हाथ-पैर या किसी अंग में बार-बार झुनझुनी की समस्या होना विटामिन की कमी से होता है। एक खास तरह के विटामिन की कमी से न्यूरोन की एक्टिविटी प्रभावित होती है। इससे नसों के काम करना भी प्रभावित होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किस विटामिन की कमी से झुनझनी हो सकती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

इस विटामिन की कमी से होती है झुनझुनी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12  की कमी जब होती है, जब कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने लगती हैं। इसकी कमी से चक्कर आना, थकान, डिप्रेशन, पैरों में पेरेस्टेसिया और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यह समस्या ज्यादातर नर्व से जुड़ी होती है, जिसकी वजह से मांसपेशियां और नसों में कमजोरी आ सकती है. इस कारण नसों में झुनझुनी हो सकती है।

क्या सिर्फ विटामिन बी12 से ही आती है झुनझुनी
कई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हाथ-पैर पर चढऩे वाली झुनझुनी सिर्फ विटामिन बी 12 के कारण ही नहीं बल्कि दूसरे विटामिन की कमी से भी हो सकती है. अगर सही तरह से खानपान नहीं है तो विटामिन की कमी शरीर में हो जाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका आंत विटामिन को सही तरह पचा नहीं पाता और उन्हें इस विटामिन की कमी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं
1. शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मीट, मछली, अंडा खाएं।
2. दूध, पनीर और दूध के प्रोडक्ट्स के सेवन से भी विटामिन बी 12 की कमी दूर हो सकती है।
3. डाइट में फोटिफाइट फूड्स शामिल कर विटामिन बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं।
4. मोटे अनाज खाने से भी शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 मिल जाता है।

इन चीजों से हो सकती है विटामिन बी 12 की कमी
शराब
कॉफी
प्रोसेस्ड फूड

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

Recent Comments